Budget Session 2024: एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक, राष्ट्रपति Droupadi Murmu का अभिभाषण में कहीं कई बड़ी बातें

Budget Session 2024, Budget Session: One India, the smell of the best India - President Draupadi Murmu

Budget Session 2024: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया। 9 फरवरी चलने वाले बजट सत्र में 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अनुपूरक बजट पेश करेंगी। बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह चुके हैं कि पूर्ण बजट लोकसभा चुनाव के बाद पेश किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए हंगामा करने वाले सांसदों को नसीहत भी दे दी थी।

बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिभाषण के साथ ही संसद सत्र की शुरुआत की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है’ कहने के बाद कहा- यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की महक है।  विश्वभर में गंभीर संकटों के मध्य भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के महत्वपूर्ण बिंदु
  • इस नये सदन में मेरा पहला अभिभाषण
  • 2023 वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा वर्ष रहा
  • चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चन्द्रयान ने लैंड किया
  • भारत सही दिशा में सही निर्णय लेकर आगे बढ़ रहा
  • भारत ने सबसे तेजी से 5जी लॉन्च किया
  • एशियाई खेलों में पहली बार 100 से अधिक मेडल जीते
  • भारत तेजी से विकसित अर्थवव्यवस्था
  • जीएसटी देने वालों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख हुई
  • 25 करोड़ लोग आईटीआर फाइल कर रहे हैं
  • यूपी, तमिलनाडु में डिफेंस कोरिडोर बना
  • भारत दूसरा सबसे बड़े मोबाइल निर्माता देश बना
  • डिजिटल इंडिया के कारण बैंकिंग हुई आसान
  • दशकों से अटके काम 10 साल में पूरे हुए
  • नारी शक्ति वदना अभिनियम को मिली सराहना
  • धारा 370 अब इतिहास हो गया
  • सदियों से राम मंदिर का इंतजार था, राम मंदिर का सपना पूरा हुआ
  • वन रैंक वन पेंशन लागू हुआ
  • कर्तव्य पथ पर नेताजी की प्रतिभा स्थापित की गयी
  • समुद्र पर सबसे बड़ा सेतु का निर्माण किया गया
  • पहली बार सेना में सीडीएस की नियुक्ति की गयी
  • अंग्रेजों के जमाने के 76 पुराने कानून हटाये गये
  • देश को नयी न्याय संहिता मिली
  • 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर निकले
  • क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास हो गया
  • 3 तलाक को लेकर सरकार ने सख्त कानून बनाया
  • देश में एयरपोर्ट की संख्या 149 हुई
  • 4 लेन हाईवे की लम्बाई 5 गुणा बढ़ गयी
  • 10 लाख किमी पाइप लाइन बिछाई गयी
  • ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 14 गुणा बढ़ी
  • कोरोना में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला
  • स्वदेशी तेजस वायु सेना की ताकत बना
  • युवा, नारी, किसान, गरीब भारत के मजबू स्तंभ
  • भगवान बिरसा के जन्म दिन को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया
  • आज की उपलब्धियां 10 साल की साधना से मिलीं

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Ind vs Eng 2nd Test: दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी, जानें क्या होगी संभावित Playing 11

Budget Session 2024

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *