BJP आज कर सकती है 90 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, कई दिग्गजों के टिकट पर मंडरा रहा खतरा

BJP may release second list of 90 candidates today

195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होनें के बाद अब दूसरी लिस्ट की बारी है। उम्मीद है भाजपा बुधवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी करेगी। खबर है कि इस लिस्ट में 90 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं। और भाजपा किसी भी समय इन नामों की घोषणा कर सकती है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, हिमाचल, गुजरात, कर्नाटक के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। लिस्ट तो तैयार लेकिन कई दिग्गजों के टिकट पर संकट भी मंडरा रहा है। भाजपा नेतृत्व आज जिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने वाली है, उनमें अधिकांश उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार होंगे। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार मेनका गांधी, वरुण गांधी, बृजभूषण सिंह समेत कुछ अन्य चर्चित चेहरों को टिकट मिलेंगे या फिर कटेंगे। ऐसा इसलिए कम से कम इन नामों पर भाजपा असमंजस की स्थिति में है। मेनका गांधी और वरुण गांधी तो वर्षों से भाजपा में हाशिए पर चल रहे है, इसलिए अगर उनका टिकट कट जाता है तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन तब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन नेताओं का अगला कदम क्या होगा। इतना ही नहीं अगर ये वापस कांग्रेस में जाते हैं तो क्या कांग्रेस में इनके लिए जगह है। क्योंकि गांधी परिवार से आने वाले वरुण गांधी राहुल गांधी के कई बेहतर वक्त है, तो क्या कांग्रेस उन्हें पार्टी में ‘पचा’ पायेगी। खैर, यह तो बाद की बात है, अभी तो भाजपा की लिस्ट आनी बाकी है, बाकी बातें तो बाद की हैं।

उत्तर प्रदेश से एक और नाम है भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रह चुके बृजभूषण शरण सिंह का। यौन शोषण के आरोप लगने के बाद बृजभूषण भाजपा में हाशिए पर चल रहे हैं। हालांकि भाजपा इनको लेकर क्या स्टैंड लेगी यह देखने वाली बात होगी। ऐसा इसलिए अगर भाजपा उनका टिकट काटती है तब विपक्ष को भाजपा पर हमला करने का बड़ा मौका मिल जायेगा। तब विपक्ष बृजभूषण को दोषी साबित करने का मौका मिल जायेगा। और अगर बृजभूषण को टिकट मिलता है तब भी विपक्ष हमला कर सकता है कि यौन शोषण के आरोपी को भाजपा ने फिर टिकट दे दिया। अब भाजपा बीच का क्या रास्ता निकालती है। यह देखने वाली बात होगी। बृजभूषण कैसरगंज से सांसद हैं। जबकि मेनका गांधी सुल्तानपुर और वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद हैं। यूपी की और 30 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होनी है।

दूसरी लिस्ट में हो सकते हैं इन उम्मीदवारों के नाम

भाजपा की दूसरी लिस्ट केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रह्लाद जोशी, नित्यानंद राय, पार्टी सांसद सुशील मोदी, सीआर पाटिल, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी, हिमाचल एलओपी जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र येदियुरप्पा, कर्नाटक के एलओपी आर अशोक, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: अगले एक महीने तक इन शुभ-मांगलिक कार्यों पर रहेगी पाबंदी, खरमास में समस्या हो तो करें ये उपाय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *