Nitish Kumar Floor Test: Floor Test में नीतीश पास, 129 मतों से जीता सदन का ‘विश्वास’, राजद का वाकआउट

Bihar: Nitish passes floor test, wins 'confidence' of the House by 129 votes

Nitish Kumar Floor Test: पिछले कई दिनों से चल रही तमाम राजनीतिक अटकलबाजियों को दरकिनार करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में सदन का ‘विश्वास’ जीत लिया है। विश्वास मत पर चर्चा और सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बीच और राजद के वाकआउट करने के बाद ध्वनिमत से नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। राजद के वाकआउट करने के कारण विपक्ष में शून्य मत पड़े जबकि सत्ता पक्ष में 129 मत पड़े।  विश्वास मत पर चर्चा में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किये गये। बिहार में एनडीए की सरकार बनने और नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद से ही शह और मात का खेल शुरू हो गया। केन्द्र सरकार की भी बिहार विधानसभा के फ्लोर टेस्ट पर नजर थी। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुमत परीक्षण से पहले अपने विधायकों को वर्चुअली संबोधित किया।

बता दें कि बिहार की 243 सदस्यों की विधानसभा में नई सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों की जरूरत थी। प्रत्यक्ष रूप से नीतीश सरकार के समर्थन में कुल 128 विधायक थे, लेकिन बिहार की राजनीति के कारण कई आशंकाएं भी बनी हुई थी। बता दें कि एनडीए सरकार में भाजपा के 78, जनता दल यूनाइटेड  के 45 और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के 4 और 1 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। दूसरी ओर विपक्ष में RJD के 79 विधायक, कांग्रेस के 19 और कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM) के 16 और AIMIM के एक विधायक हैं।

सत्ता पक्ष ही नहीं, विपक्ष में भी विधायकों के टूट की आशंकाएं बनी हुई थी। सोमवार को फ्लोर टेस्ट में भी यह साथ दिखा। क्योंकि दोनों पक्षों से कुल मिलाकर 7 विधायक गायब थे। इतना ही नहीं, शनिवार को मंत्री विजय चौधरी के आवास पर JDU विधायकों के रात्रिभोज के कार्यक्रम में 45 में 39 विधायक ही पहुंचे थे। 6 विधायकों की अनुपस्थिति के कारण नहीं बताया है।

 

स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाये जाने का प्रस्ताव सदन में पारित किया गया जिस पर हुई वोटिंग में सत्ता पक्ष में 125 मत बड़े और विपक्ष में 112 वोट। अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के हटाये जाने का अविश्वास प्रस्ताव सदन में नन्द किशोर यादव ने पेश किया था। इसके बाद उपाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: धनबाद के कारोबारियों श्याम शर्मा और अमितेश सहाय के ठिकानों पर आईटी की दबिश

Nitish Kumar Floor Test

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *