Bihar: Nand Kishore Yadav बनेंगे विधानसभा स्पीकर, नामांकन किया, निर्विरोध चुना जाना तय

Bihar: Nandkishore Yadav will become Assembly Speaker, certain to be elected unopposed

बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लेने के बाद अब नया स्पीकर बनाये जाने की तैयारी हो गयी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Nand Kishore Yadav बिहार विधानसभा में स्पीकर पद सम्भालने जा रहे हैं। नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को पद के लिए अपना नामांकन कर दिया है। बता दें कि सोमवार को विपक्ष के वाकआउट के बीच नीतीश सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया। सत्ता पक्ष 129 मत पड़े जबकि विपक्ष के वॉकआउट करने के कारण उसका स्कोर शून्य रहा। सरकार के बहुमत हासिल करने से पहले अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर पद से हटाने के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जो 112 के मुकाबले 125 मतों से पारित हो गया। फिलहाल विधानसभा स्पीकर का पद खाली है। अब बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर यादव के नाम पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मुहर भी लग चुकी है और यादव ने अपना नामांकन भी कर दिया है।

नंदकिशोर यादव कब सम्भालेंगे आसन

अब सवाल यह उठता है कौन-कौन सी प्रक्रिया अब शेष है और कब नंदकिशोर यादव कब स्पीकर का आसन ग्रहण करेंगे। अध्यक्ष पद का नामांकन होने के बाद 14 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। मंगलवार को बजट पेश होना है। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद इसकी सूचना राजभवन भेज दी जायेगी। अध्यक्ष पद के लिए अगर एक ही नामांकन हुआ तो इस स्थिति में नंदकिशोर यादव निर्विरोध स्पीकर चुन लिये जायेंगे।

नंद किशोर का संक्षिप्त परिचय
  • नंद किशोर यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1978 में पटना नगर निगम चुनाव में पार्षद बनकर की।
  • 1982 में वह पटना के उपमहापौर बने।
  • 1983 में भाजपा के पटना महानगर अध्यक्ष बनाए गए।
  • 1990 में बिहार भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए।
  • 1995 में नंदकिशोर यादव पटना के पूर्वी क्षेत्र से चुनाव लड़कर विधायक बने।
  • इसके बाद नंदकिशोर यादव भाजपा के टिकट पर लगातार 7 बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।
  • नंद किशोर यादव बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का विभाग संभाल चुके हैं।
  • नंदकिशोर यादव स्वास्थ्य मंत्री और पर्यटन मंत्री का पदभार ग्रहण कर चुके हैं।
  • बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं नंदकिशोर।
  • नंदकिशोर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: Ranchi के कोकर और अशोक नगर में ED की Raid, हेमंत के करीबी हैं ये जमीन कारोबारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *