Bihar: बिहार में चौथे चरण में 5 सीटों पर 55 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत

Bihar: 55 candidates are trying their luck on 5 seats in the fourth phase in Bihar.

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में चल रहा मतदान

देश के 10 राज्यों की 96 सीटों में से बिहार की भी 5 सीटों पर चौथे चरण में मतदान चल रहा है। बिहार में चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इन पांचों सीट पर 55 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 55 प्रत्याशियों में बीएसपी के 5, कांग्रेस के 1, राजद के 3, जदयू के 1 भाजपा के 3 और लोजपा (रामविलास) के 1 प्रत्याशी हैं। चुनाव मैदान में 21 निर्दलीयों के साथ राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी एवं 20 गैर मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में 95, 83,662 मतदाता 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चौथे चरण के मतदान के लिए बिहार में 9447 बूथ बनाये गये हैं।

बिहार में चौथे चरण में इन दिग्गजों पर दांव

  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (भाजपा)
  • केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (भाजपा)
  • पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (जदयू)
  • सांसद गोपाल जी ठाकुर (भाजपा)
  • ललित यादव (राजद)
  • शांभवी चौधरी (लोजपा रामविलास पासवान)
  • सनी हजारी (कांग्रेस)
  • आलोक मेहता (राजद)

बता दें कि पांचों सीटों पर कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता जिनमें 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष और 45 लाख 33 हजार 813 महिला वोटर हैं,

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: इंदौर में आज बनेगा नोटा का रिकॉर्ड? कांग्रेस ने छेड़ा है अभियान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *