लंग कैंसर से ‘लड़ने वाले’ बीबीसी पत्रकार रवि प्रकाश हारे जिंदगी की जंग, सीएम हेमंत ने जताया शोक

बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का मुंबई में शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र प्रतीक प्रकाश ने दी। उनका पार्थिव शरीर ‘द रांची प्रेस’ क्लब आएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रवि प्रकाश के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा- “ज़िंदादिल इनसान हमेशा अमर रहते हैं। आप बहुत याद आएंगे रवि भाई…”

बता दें कि रवि प्रकाश लंग कैंसर बीमारी से लम्बे समय तक जूझ रहे थे। बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रहे रवि प्रकाश लम्बी बीमारी के बाद शुक्रवार को जिंदगी की जंग हार गये। बता दें कि इसी महीने रवि प्रकाश को वर्ल्ड लंग कैंसर कांफ्रेंस (डब्ल्यूसीएलसी-2024) में पेशेंट एडवोकेट एजुकेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 7 सितंबर को अमेरिका के सैन डिएगो में आयोजित इस पुरस्कार में इस साल यह पुरस्कार पाने वाले वह भारत के इकलौते व्यक्ति थे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: आज से झारखंड में विधानसभा चुनाव और सत्ता परिवर्तन की शुरुआत – अमित शाह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *