सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

anuj thapan salman khan, anuj thapan, salman khan, salman khan news

14 अप्रैल 2024 को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर हुई फायरिंग मामले में एक बहुत बड़ा मोड़ आ गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस केस में आरोपी अनुज थापन ने बुधवार को क्राइम ब्रांच के लॉकअप में खुदकुशी कर ली। अनुज थापन को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया जा नहीं जा सका। अनुज के ऊपर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। उसने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर कौन था ये अनुज थापन? आइए जानते हैं।

अनुज थापन को करीब पांच दिन पहले पंजाब के अबोहर गांव से गिरफ्तार किया गया था। अनुज थापन के साथ ही एक और आरोपी सोनू कुमार बिश्नोई की भी गिरफ्तारी हुई। पुलिस को इन दोनों के बारे में अपने खुफिया सूत्रों से पता चला, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि अनुज थापन ही वो शख्स था, जिसने अनमोल बिश्नोई के कहने पर विक्की गुप्ता और सागर पाल तक पिस्टल पहुंचाई थी। हालांकि, अनुज के वकील ने हथियार सप्लाई करने के आरोपों को झूठा बताया था।

इसे भी पढें: शिवपाल यादव के बेटे बदायूं प्रत्याशी आदित्य की अश्लील तस्वीरें वायरल, स्विमिंग पुल पार्टी की प्राइवेट फोटो लीक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *