औरंगाबाद में Akshara Singh पर हुआ हमला, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, जानिए पूरा मामला – VIDEO

akshara singh, akshara singh attacked, akshara singh aurangabad, अक्षरा सिंह पर हमला, अक्षरा सिंह पर हुआ हमला

औरंगाबाद के दाउदनगर में भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) पर हमला हुआ है। हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने ही किया है। हमले में अक्षरा बाल-बाल बची हैं। वहीं बचाव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। अक्षरा सिंह पर हमला क्यों हुआ और फैंस क्यों गुस्से में आ गए, इसकी वजह भी सामने आई है।

दरअसल, अक्षरा दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने बुधवार, 17 जनवरी को दोपहर में पहुंचने वाली थीं। लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से Akshara Singh दोपहर के बाद शाम में दाउदगर पहुंची। इस वजह से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। लेकिन जैसे ही अक्षरा पहुंचीं, तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई, और उन्होंने एक्ट्रेस को घेर लिया।

अक्षरा सिंह पर फैंस ने क्यों किया हमला?

आलम यह हुआ कि भीड़ू बेकाबू हो गई। लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इस दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई। चोट लगने से वो बिलविला हो उठे। इसी दौरान धक्का मुक्की में कुछ ज्यादा चोट खाए लोगो ने अक्षरा सिंह पर हमला बोल दिया। उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया, जिससे उन्हें चोट नही लग सकी।

पुलिसकर्मी हुआ घायल, अक्षरा सिंह सुरक्षित

वहीं, अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसका सिर फूट गया। घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। घटना के बाद अक्षरा दाउदनगर से सुरक्षित वापस रवाना हो गई है।

इसे भी पढें: प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड दौरा एक बार फिर स्थगित, 27 जनवरी को होना था धनबाद में कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *