लोकसभा चुनाव के बाद ‘सब खुश’, न मैं हारा, न तुम जीते!

After the Lok Sabha elections, everyone is happy, neither I lost nor you won!

देश में यह शायद पहले लोकसभा चुनाव है कि जिसका परिणाम आने के बाद दोनों ओर के लोग खुश है। एनडीए ज्यादा सीट लाकर खुश है तो इंडी गठबंधन सीटें बढ़ जाने पर खुश है। फिलहाल तो दोनों ही पक्ष सरकार बनाने की कवायद करते भी दिख रहे हैं। खैर, यह चुनाव कई मायनों में काफी रोचक रहा। इसके कई पहलुओं में काफी रोचक बातें आपको दिखेंगी।

  1. बीजेपी जश्न मना रही है क्योंकि वह सरकार बना रही है।
  2. कांग्रेस जश्न मना रही है, क्योंकि वो 100 के बिल्कुल निकट 99 सीटों का आंकड़ा छू लिया है। हालांकि यह लगातार तीसरा लोकसभा चुनाव है जब कांग्रेस सीटों का शतक नहीं बना पायी है, नहीं पायी है। जबकि भाजपा 1989 के लोकसभा चुनाव में 85 सीटें लायी थी, उसके बाद से आज तक हुए सभी लोकसभा चुनावों में उसका आंकड़ा 100 से पार ही रहा है।
  3. सपा, राजद जश्न मना रहे हैं, क्योंकि उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिला है।
  4. एनसीपी-एसपी और एसएस-यूबीटी खुश हैं, क्योंकि उन्होंने सबको दिखा दिया कि वे बॉस हैं।
  5. टीएमसी खुश है, क्योंकि उसने अपनी पार्टी को असफल होने से बचा लिया।
  6. नागरिक खुश हैं कि वे जिस भी पार्टी का अनुसरण कर रहे हैं वह खुश हैं।
  7. इससे पहले कभी भी कांग्रेस और बीजेपी दोनों को अपने मुख्यालय में एक साथ जीत का जश्न मनाते नहीं देखा गया।
  8. सबसे महत्वपूर्ण बात……चुनाव आयोग भी जश्न मना रहा है…कि अब कोई भी ईवीएम में हेरफेर का आरोप नहीं लगा रहा है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे, इस्तीफा देकर की लोकसभा भंग करने की सिफारिश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *