दिल्ली की हार के बाद बिहार में खलबली, पप्पू यादव को सताने लगी यह चिंता! देखें वीडियो में क्या कुछ कहा?

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हुई करारी हार के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है। अपने शहर पहुंचे पूर्णिया के कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महागठबंधन बिना कांग्रेस का नहीं चल सकता। जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली चुनाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए था। वही इन्होंने ऐलान किया है कि मार्च से बिहार चुनाव को लेकर मैदान में उतरेंगे और बिहार में महागठबंधन कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हालांकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि बिहार चुनाव में कांग्रेस के साथ नहीं लड़ेंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने भी इस पर अपनी सहमति जता दी है। वैसे पप्पू यादव आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में यादव समन्वय समिति के वन भोज में शामिल होने शहर पहुंचे थे। जहां अपने समाज के लोगों को एकत्रित करते करते हुए राजनीतिक में अपने समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और मजबूती प्रदान कैसे हो इस पर चर्चा की।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ‘0’ की हैट्रिक बनाकर भी कांग्रेस ने आप को दिल्ली में कराया ‘बाप-बाप’, सेनापति तो गया, गढ़ भी नहीं बचा