Abhishek Ghosalkar: मुंबई में उद्धव गुट के नेता Abhishek Ghosalkar पर Facebook LIVE में फायरिंग, अस्पताल में मौत- VIDEO

Abhishek Ghosalkar, Abhishek Ghosalkar dead, Abhishek Ghosalkar News

Abhishek Ghosalkar: महाराष्ट्र के ठाणे में बीजेपी विधायक के गोलीकांड के बाद मुंबई में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar) पर साथ में बैठे युवक ने फायरिंग कर दी। इसमें घोषालकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई, तो दूसरी तरफ अभिषेक घोषालकर पर फायरिंग करने वाले मोरिस नाम के शख्स ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। Abhishek Ghosalkar के फेसबुक पर लाइव पर होने के कारण यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मुंबई में यह खौफनाक घटना दहिसर इलाके में हुई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अभिषेक घोषालकर पर गोलियां दागने वाले मोरिस का क्रिमिनल रेकॉर्ड सामने आया है। उस पर कई केस दर्ज हाने की बात समाने आई है।

पूर्व विधायक के बेटे हैं अभिषेक
अभिषेक घोषालकर को मुंबई के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें बचाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। मुंबई में इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इससे पहले मुंबई से सटे ठाणे में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने थाने में शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर फायरिंग कर दी थी। अभिषेक घोषालकर शिवसेना यूबीटी नेता विनोद घोषालकर के बेटे हैं। पुलिस की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश देखने को मिला है। शिवसेना यूबीटी ने पर पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल है।

 

इसे भी पढें: झारखंड में SI स्तर के 2703 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी List

Abhishek Ghosalkar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *