झारखंड प्रशासनिक के पांच अधिकारियों का तबादला, सुमन तिर्की को अब जेपीएससी का जिम्मा

हेमंत सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

  • एसडीओ सिमडेगा सुमन तिर्की को स्थानान्तरित करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग का उप परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
  • उप नियंत्रक झारखंड लोक सेवा आयोग अनुराग लकड़ा को स्थानितरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा बनाया गया है।
  • जिला भू अर्जुन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां महेन्द्र छोटन उरांव को स्थानान्तरित कर एसडीओ सिमडेगा बनाया गया था। अब इस आदेश को विलोपित कर फिर से जिला भू अर्जन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां बना दिया गया है।
  • प्रतीक्षारत उदय रजक को एसडीओ जगन्नाथपुर पश्चिमी सिंहभूम पर पदस्थापित किया गया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: ओम प्रकाश गुप्ता योजना और विकास विभाग के अवर सचिव बनाये गये, दो IAS अधिकारियों का तबादला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *