झारखंड स्टेट फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने राज्य के कई जिलों में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की कमी की चिंता दूर करते हुए एक अच्छी शुरुआत की है। कॉरपोरेशन ने शवदाह के लिए निःशुल्क जलावन लकड़ी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मगर यह सुविधा जरूरतमंदों और असहाय लोगों के लिए की गयी है। यह सुविधा रांची सहित कई जिलों में शुरू कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार, जरूरतमंदों को अपने क्षेत्र के सांसद, विधायक या मुखिया की अनुशंसा की जरूरत होगी। इन माननीयों की अनुशंका के बाद जरूरतमंदों को लकड़ी संबंधित वनागारों से लकड़ी उपलब्ध करायी जायेगी। बता दें कि 15 अप्रैल से रांची, धालभूम, हजारीबाग, डालटनगंज, गढ़वा, गिरिडीह प्रमंडल अंतर्गत वनगारों से शवदाह के लिए निःशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
शवदाहों के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने के लिए कुछ नंबर भी जारी किये गये हैं-
– वन निगम मुख्यालय के उप निदेशक (विपणन) : 8986653797
– वन निगम मुख्यालय के उप निदेशक (मुख्यालय) : 9431402051
– प्रसुन कुमार (एफपीआई रांची) : 9153989366
– टोल फ्री नंबर : 18008891131
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने भ्रामक विज्ञापनों को लेकर कोचिंग सेंटरों को जारी की सलाह