हजारीबाग के रिटायर रेंजर के घर से 35 लाख की चोरी, जानिए पूरा मामला

hazaribagh forest department, हजारीबाग के रिटायर रेंजर, hazaribagh

हजारीबाग में रिटायर्ड रेंजर के घर से बीते दिन 35 लाख रुपए की चोरी हो गई। इस संबंध में बताया जाता है कि रिटायर रेंजर छोटेलाल साहू हजारीबाग शहर के जुलूस पार्क स्थित रामेश्वरी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 304 में रहा करते थे। वर्ष 2022 के अक्टूबर माह में रिटायर होने के बाद छोटेलाल साहू रांची के कटहल मोड़ स्थित आवास में रहने लगे इसके बाद जुलूस पार्क स्थित अपार्टमेंट पूरी तरीके से खाली हो गया था।

बीते दिन घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल हजारीबाग सदर थाना में लिखित आवेदन 35 लाख रुपए की चोरी की दी गई है। सदर थाना पुलिस आवेदन पर तहकीकात कर रही है। छोटेलाल साहू छात्र और हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों में रेंजर के पद पर कई वर्षों तक कार्यरत रहे हैं। सवालिया उठ रहा है कि 35 लाख रुपये एक बंद पड़े अपार्टमेंट में क्यों रखा गया था।

हजारीबाग से सुबोध कुमार की रिपोर्ट 

इसे भी पढें: PM Modi Jharkhand Visit: 11 फरवरी को झारखंड आएंगे PM Modi, रांची में BJP ST मोर्चा के अधिवेशन में होंगे शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *