बिहार में 3 MLA ने पाला बदला, यूपी से लेकर हिमाचल तक भाजपा के पक्ष में भी बही बयार

3 MLAs changed sides in Bihar, wind in favor of BJP till UP, Himachal

मंगलवार का दिन भाजपा के लिए काफी मंगल मय रहा। बिहार की राजनीति में महागठबंधन का जोरदार झटका लगा है। बिहार में 3 विधायक महागठबंधन छोड़कर एनडीए के पाले में आ गये। इन 3 विधायकों में 2 विधायक कांग्रेस के और 1 विधायक राजद के हैं। कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम पाला बदल कर भाजपा के खेमे में आ गये हैं। वहीं राजद की संगीता देवी ने भी पाला बदला है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी और पार्टी की राजनीतिक स्थिति को मजूबत करने के लिए जनविश्वास यात्रा पर हैं, उधर उनकी ही पार्टी के साथ खेला हो गया। तो अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह भी शुरुआत हुई है? क्या अभी और भी विधायक पाला बदलने के लिए तैयार बैठे हैं? बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 मार्च को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले उनकी पार्टी भाजपा को यह बड़ी खुशखबरी मिली है।

इतना ही नहीं मंगलवार का दिन भाजपा के लिए दूसरे राज्यों से भी शुभ समाचार लेकर आ रहा है। आज तीन राज्यों में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान हुए। खबर है कि इस मतदान के दौरान जमकर क्रॉस वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से कॉस वोटिंग की खबरें आयी हैं। अगर ऐसा सचमुच में हुआ है तो सपा के तीसरे उम्मीदवार के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। हिमाचल प्रदेश में तो जमकर क्रॉस वोटिंग की खबर है। खबर आ रही है कि हिमाचल में 9 कांग्रेसी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। अगर ऐसा है तो कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के लिए ही नहीं झटका नहीं होगा, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश के सुक्खू सरकार के भविष्य पर भी संकट पैदा करने जैसा होगा।

इतना ही नहीं, कर्नाटक में, जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां भी अंदेशा जताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

न्यूज डेस्क/समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: 2023-24 के बजट की अपार असफलता के बाद 2024-25 का बजट केवल जुमला – अमर कुमार बाउरी- VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *