न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
होली रंगों और मस्ती का त्योहार है। होली रंग-गुलाल के बिना अधूरी हैं, तो खास-खास पकवान के बिना भी अधूरी, उसी तरह कई लोगों की होली ‘खास मस्ती’ के बिना यानी शराब और भांग के बिना भी अधूरी है। होली ऐसा त्यौहार है जिसे एन्जॉय करने के नये-नये तरीके अपनाते रहते हैं। शराब का कॉकटेल बनाना तो आम है, आजकल एक नया ट्रेंड निकला है शराब के साथ गोलगप्पा खाने का। तरह-तरह की शराब या बियर के साथ गोलप्पा होली के मूड को और होलियाना कर देता है। खाने-पीने की दूसरी चीजों के साथ भी ऐसे प्रयोग भी लोग करते रहते हैं।
होली की मस्ती तो ठीक है, लेकिन होली की मस्ती में यह नहीं भूल जाने चाहिए, कि आपके स्वास्थ्य को कुछ न हो, क्योंकि जान है तो जहान है। आजकल हमारी छोटी-छोटी नादानियों की बड़ी कीमत चुकाने की खबरें आये दिन सुनने-देखने को मिलता हैं। शराब या भांग हो जाहिर है यह सेहत को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन इनके साथ हम जो दूसरी चीजों का सेवन करते हैं वह इस नुकसान को दोगुना कर देता है।
ब्रेड या ब्रेड से बनी डिश
होली में अगर आप बियर का सेवन कर रहे हैं तो उसके साथ ब्रेड या ब्रेड से बनी चीजों के के सेवन से बचें। एक तो बियर पेट फूलाने का काम करती है। ऊपर से दोनों चीजों में यीस्ट होता है जिससे पेट ज्यादा ही फूल सकते है। फिर पेट ज्यादा मात्रा में यीस्ट को पचा नहीं पाता है। पाचन संबंधी समस्या होने से कैंडिडा इन्फेक्शन का खतरा भी हो सकता है।
नमकीन चीजें
होली पर दोस्तों दोस्तों की जब शराब की महफिल जमती हो तो समोसे, पकौड़े, नमकीन और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें चखने के रूप में रहती हैं। जबकि इस कॉम्बिनेशन से बचने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन तंत्र को नुकसान दे सकती हैं। नमकीन चीजें प्यास बढ़ाती हैं। अधिक शराब पीने से शराब का मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जिससे बार-बार पेशाब आता है।
पिज्जा
शराब के साथ पिज्जा जैसी चीजें खाने के बाद लक्षण और भी गंभीर हो जाते हैं। पिज्जा में डाली गई चीजें जैसे टमाटर, गर्ड, एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की समस्या पैदा कर सकती हैं।
चॉकलेट
शराब पीते समय चॉकलेट, कैफीन या कोको से भी बचना चाहिए। यहे चीजें पेट और आंतों को नुकसान देती हैं। शराब के साथ इन चीजों का सेवन गैस, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
चिकन
चिकन में प्रोटीन पाया जाता है और प्रोटीन एक ऐसा तत्व है, जो पचने में समय लेता है। शराब के साथ चिकन खाने से पचने में समय लगेगा और आपके खून में शराब के लेवल को धीमा कर देगा।
डेयरी प्रोडक्ट
शराब के साथ किसी भी तरह के डेयरी उत्पाद खाने से बचना चाहिए। यह कॉम्बिनेशन आपकी पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप थोड़ा सा भी लैक्टोज लेक्टोज इनटोलरेंस हैं, तो शराब और डेयरी उत्पाद पेट में भयंकर तबाही मचा सकते हैं।
किन-किन चीजों के साथ भांग का सेवन नहीं करना चाहिए
अब आते हैं भांग पर। होली पर भांग पीना आम बात है। पहली बात, भांग का सेवन कभी खाली पेट नहीं करना चाहिए, फिर इसे कभी भी शराब के साथ नहीं लेना चाहिए। भांग के साथ कभी भी फैट वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। फैट वाले फूड का सेवन करने से कैनाबिडीओल (सीबीडी) नामक कैनाबिनोइड की अवशोषण दर बढ़ सकती है। यानी इससे आपका नशा और गहरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Holi Spacial: ‘पलाश’ समूह की झारखंड की महिलाएं फूल और अन्य प्राकृतिक चीजों से बनाती हैं हर्बल गुलाल