समाचार प्लस
Breaking खेल फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

WPL Auction 2023: हरमनप्रीत, गार्डनर, सिवर पर फ्रेंचाइजी ने लुटाये करोड़ों, जाने कौन-कितने में बिका!

WPL Auction 2023: Franchisees looted crores on Harmanpreet, Gardner, Siver

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

WPL Auction 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले सीजन के ऑक्शन में महिला खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर पैसों की बरसात की है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब महिला आईपीएल की शुरुआत होगी तो टूर्नामेंट कितना रोमांचक होने जा रहा है।

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला आईपीएल के खिलाड़ियों पर यह बोली लगायी जा रही है।  पहले सीजन में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं। इस मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी समेत सभी टीमों के मालिक भी मौजूद हैं। बता दें, इस बार ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड में 15 से 18 खिलाड़ियों को रख सकती है। हर फ्रेंचाइजी अपनी स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा 6 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है। हर फ्रेंचाइजी के पर्स में 12 करोड़ रुपए हैं। इस तरह से देखें तो कुल 60 करोड़ रुपए दांव पर लगेंगे।

मंधाना को RCB ने 3.4 करोड़ में खरीदा

महिला आईपीएल के ऑक्शन में अब तक की सबसे बड़ी बोली टीम इंडिया की स्टार स्मृति मंधाना पर लगी है। भले ही  उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, लेकिन स्मृति के लिए जमकर बोली लगी। आखिरी में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी। आरसीबी ने मंधाना को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

आस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर नताली सिवर पर 3.2 करोड़ का दांव
  • स्मृति मंधाना के बाद ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और नताली सिवर पर 20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगी है। 3.2 करोड़ खर्च कर गुजरात जायंट्स गार्डनर को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रहा। वहीं, इंगलैंड की नताली सिवर को मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। दोनों खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
देखिये किसको कितने में खरीदा
  • टीम इंडिया की खिलाड़ी दिप्ती शर्मा को 2 करोड़ 60 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
  • भारतीय टीम की धुरंधर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को भी दिल्ली कैपिटल ने 2.20 करोड़ में खरीदा। जेमिमा का भी बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुम्बई इंडियन्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये था।
  • ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। आरसीबी ने उन्हें 70 करोड़ रुपये में अपने टीम में शामिल किया. एलिसा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • टीम इंडिया की धुरंधर आतिशी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को देलही कैपिटल ने 2 करोड़ में खरीदा। शेफाली का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • इंगलैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकले को गुजरात ने 60 लाख रुपये में खरीदा। डंकले का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था
  • शबनिम इस्लाइल को उत्तर प्रदेश ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लंबी जंग दिखी।
  • बेथ मूनी को आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
  • ताहलिया मैक्ग्रा को उत्तर प्रदेश ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीद लिया है।
  • रेणुका सिंह को आरसीबी ने 1 करोड़ रुपए 50 लाख रुपए में खरीदा। रेणुका का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
  • दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • स्नेह राणा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. उन्हें गुजरात जाएंट्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • भारतीय खिलाड़ी अंजली सरवनी को यूपी वॉरियर्स ने 55 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था.
  • एलिसा हिली को यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.
  • रिचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा.
  • भारतीय खिलाड़ी पूजा वस्त्रकर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा.
  • यस्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टन का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. वे ऑलराउंडर हैं. उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
किस टीम में कौन खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू: स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कासत, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, शाइका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राईटन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, डी हेमलता, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, सुषमा वर्मा, हर्ली गाला, अश्विनी कुमारी , परुणिका सिसोदिया, शबनम एमडी

यूपी वारियर्स: सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, शबनम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मरिज़ैन कप्प, टिटास साधु, एलिस कैपसी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, तान्या भाटिया, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, पूनम यादव , अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मोंडल

यह भी पढ़ें: अडाणी पर हंगामे पर फिलहाल ब्रेक, धनखड़ की सांसदों को चेतावनी के साथ 13 मार्च तक राज्यसभा स्थगित

Related posts

MS Dhoni को क्रीज की ओर आते हुए देखकर क्यों घबराने लगते हैं Shahrukh Khan, कही ये बात 

Manoj Singh

मोदी हैं तो मुमकिन हुआ: पीएम के संकल्प का नतीजा श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर, काशी बनी ‘नव्य काशी, भव्य काशी’

Pramod Kumar

Jharkhand: अग्निवीर योजना के तहत बहाली की प्रक्रिया शुरू, इस बार नये तरीके से हो रही बहाली

Pramod Kumar