वाह रांची में होटल ताज, आने वाले दिनों में बनेगा रांची की शान, झारखंड सरकार-टाटा करने जा रहे MoU

Wow Hotel Taj in Ranchi, will become the pride of Ranchi in the coming days

झारखंड सरकार की पहल पर फाइव स्टार लग्जरी होटल , होटल ताज रांची के स्मार्ट सिटी में खुलेगा। झारखंड सरकार और टाटा के बीच MoU होना है। स्मार्ट सिटी में 6.60 एकड़ भूमि होटल ताज के लिए दी जाएगी। यह भूमि होटल को 30 वर्षों के लिए लीज पर दी जाएगी। झारखंड सरकार और The Indian Hotels Company Ltd ( A TATA interprise) के बीच ताज होटल निर्माण हेतु MoU (lease) हस्ताक्षर होगा। MoU के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री हफीजुल हसन मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर टाटा के सीईओ सह एमडी टी वी नरेन्द्रन मौजूद रहेंगे। रांची  स्मार्ट सिटी में ताज होटल में 200 कमरे होंगे। विश्वस्तरीय ताज होटल बन जाने के बाद रोजगार के अवसर तो बनेंगे ही, साथ ही रांची को एक नई पहचान भी मिलेगी।

बता दें कि रांची में हाल के दिनों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। इनमें 2023 में G-20 समिट भी शामिल है। रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ दूसरे अंतरराष्ट्रीय खेलों का आयोजन शुरू हुआ है। जिनमें खिलाड़ियों और अन्य ऑफिसियल्स को ठहराने के लिए बड़े होटल की जरूरत पड़ती है। रांची में इन दिनों होटल रेडिशन ब्लू सबकी पसंद बना हुआ है। लेकिन लगता है जब ताज होटल बन कर खड़ा हो जायेगा तब रांची में बड़े आयोजनों के लिए पहली पसंद यही होटल होगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 श्रमिक पहुंचे पारसनाथ, श्रम सचिव ने किया रिसीव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *