समाचार प्लस
Breaking Uncategories खेल देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

World Cup 2023 Shubman Gill: डेंगू ने वजन घटाया, दमखम वही बरकरार, शुभमन को खुद पर और टीम पर पूरा भरोसा

World Cup 2023: Dengue reduced weight, strength remains the same

World Cup 2023 Shubman Gill: मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में शुभमन गिल भले ही शतक बनाने से चूक गये लेकिन उनकी बल्लेबाजी की तारीफ चारों ओर हो  रही है। विश्व कप की शुरुआत से पहले ही इस स्टार बल्लेबाज को डेंगू ने पकड़ लिया था, जिसके कारण वह शुरुआती के मैच नहीं खेल पाये थे। लेकिन लौटे तो अपने उसी रंग में जिसके लिए वह जाने जाते हैं। जबकि लोगों को उनकी फिटनेस को लेकर आशंका थी, हालांकि इसका भी खुलासा शुभमन गिल ने किया। गुरुवार को खेले गये मैच के बाद प्रसारणकर्ता से बातचीत में गिल अपनी फिटनेस के बारे में बताया कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। डेंगू का शरीर पर असर पड़ा है। मांस और मसल का वजन चार किलो घटा है।लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि हमें देश के लिए खेलना है और जी-जान से खेलना है। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज लय में हैं। हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमारे लिए काम आसान कर दिया। गिल टीम की बल्लेबाजी से भी संतुष्‍ट दिखे। उन्‍होंने कहा, उन्हें नहीं लगता कि यह 400 रन बनाने वाली पिच थी। फिर भी टीम ने अच्‍छी बल्‍लेबाजी करके 350 रन का आंकड़ा पार किया।

प्रसारणकर्ता से बात करते हुए गिल आत्मविश्वास के साथ भरे हुए थे। उन्होंने कहा कि वह इस तरह का इंसान हैं जो घबराता नहीं है। वह शुरुआत से ही अपने हिसाब से चीजों को संभालने की कोशिश करते हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: सिपाही ने पुलिस स्टेशन में खुद को ही गोली से उड़ाया, आत्मग्लानि में उठाया कदम

World Cup 2023 Shubman Gill