समाचार प्लस
Breaking झारखंड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Dhoni visit Village: 20 साल बाद जब धोनी पहुंचे अपने गांव, कुल देवी की पूजा कर भारत के लिए मांगा विश्व कप का वरदान

After 20 years, when Dhoni reached his native village, asked for the blessing of World Cup from Kul Devi.

Dhoni visit Village: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के उत्तराखंड के पैतृक गांव के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब लम्बे समय के बाद उनके सामने अचानक माही आ खड़े हुए। करीब 20 साल बाद बुधवार को माही अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली गांव पहुंचे थे। पूर्व कप्तान को गांव में देखकर हर कोई खुशी से झूम उठा। हालांकि धोनी अपने गांव में दो ही घंटे रहे, लेकिन इन दो घंटों में उन्होंने अपने गांववालों के साथ जमकर खुशियां बांटी। किसी ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। तो धोनी बच्चों और युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाते भी दिखे। माही ने पत्नी साक्षी संग गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। पैतृक गांव वालों ने इस यादगार लम्हे को जी भरकर कैमरे में कैद किया। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

दरअसल धोनी पत्नी साक्षी के साथ मंगलवार को देहरादून पहुंचे थे। वहां से अचानक अपने गांव आ पहुंचे। गांव पहुंचने के बाद आश्चर्यचकित गांव  वालों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। गांव में धोनी ने पत्नी साक्षी और पुराने दोस्तों के साथ अपनी कुलदेवी समेत 4 मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान धोनी ने भारतीय टीम की विश्व कप में जीत की प्रार्थना की। माही ने अपने गांव में गंगा मंदिर, गोलू देवता, देवी माता और नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों की पल-पल की खबर ले रहे उत्तराखंड और झारखंड के सीएम

Dhoni visit Village