झारखंड में 22 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम, रांची समेत कई जिलों में ओला के साथ होगी बारिश

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट  बदलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में शनिवार को भी हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में बदले हुए मौसम का असर दिखेगा। इसके असर से सटे हुए मध्यवर्ती जिलों रांची, खूंटी और गुमला में भी हल्की बारिश और वज्रपात होने की सम्भावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को मौसम गुरुवार की तुलना में कुछ ठीक रहेगा। लेकिन हल्की बारिश और वज्रपात की सम्भावना है।

वहीं रांची में शुक्रवार को अधिकम तापमान 26.6, जमशेदपुर में 27, डालटेनगंज में 32.4 डिग्री और बोकारो में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ED को बड़ा झटका, आईएएस पूजा सिंघल को विभाग नहीं देने की मांग कोर्ट से खारिज