न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भीषण गर्मी झेल रहे बिहार में आंधी-तूफान ने भीषण तबाही मचा दी है। 16 जिलों में आंधी-तूफान ने ऐसी भीषण तबाही मचायी कि 33 लोगों की मौत हो गई। आंधी और पानी के साथ बिजली गिरने की घटनाओं ने बिहार में त्राहिमाम मचा दिया। बिहार में हुई इस भीषण त्रासदी में ज्यादातर लोग आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं के शिकार हुए हैं। इस भीषण त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभावितों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा है कि बिहार के कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत से गहरा दुःख हुआ है। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस अपार क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।
भागलपुर में सबसे ज्यादा नुकसान
बिहार के भागलपुर जिले में आंधी-तूफान ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। बिजली गिरने की घटनाओं में भागलपुर जिले में 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 6 लोगों की मौत मुजफ्फरपुर में हुई है।
यह भी पढ़ें: Gyanvapi: तो क्या मंदिर में नमाज पढ़ते हैं मुसलमान? क्या इस्लाम देता है इसकी इजाजत?