न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट IPL ने देश-दुनिया में तहलका मचा रखा है। क्रिकेट फैंस को हर साल IPL का इन्तजार रहता है। इस टूर्नामेंट में लगने वाले चौके-छक्के दर्शकों और क्रिकेट फैन्स को मदमस्त कर देते हैं। इन मैचों में चौकों-छक्कों या विकेट गिरने पर चियर्स गर्ल्स को डांस करते तो खूब देखा है। आज से आप देखिये क्रिकेट के मैदान में लड़कियों को चौके-छक्के लगाते हुए। BCCI ने आज से WPL नाम से महिलाओं की T20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें कुल पांच टीमें और उनमें खेलने वाली देश-विदेश की नामी-गिरामी क्रिकेट खिलाड़ी अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी। हाल ही में इन खिलाड़ियों की BCCI ने नीलामी करायी है। वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले सीजन के ऑक्शन में में फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात की। इस टूर्नामेंट में झारखंड की दो महिला खिलाड़ी अश्विनी कुमारी और इंद्राणी रॉय भी हिस्सा हैं।
सबसे महंगी खिलाड़ी हैं स्मृति मंधाना
WPL के ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली टीम इंडिया की स्टार स्मृति मंधाना पर लगी है। 3.4 करोड़ की बोली लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। आस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर नताली सिवर पर गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ का दांव लगाया। इंगलैंड की नताली सिवर को मुंबई इंडियन्स ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा। बड़े प्राइस वाली खिलाड़ियों में दिप्ती शर्मा (2.6 करोड़, यूपी वॉरियर्स), जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़, दिल्ली कैपिटल), हरमनप्रीत कौर (1.8 करोड़, मुम्बई इंडियन्स), शेफाली वर्मा (2 करोड़, दिल्ली कैपिटल), बेथ मूनी (2 करोड़, आरसीबी), रिचा घोष (1.9 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), पूजा वस्त्राकर (1.9 करोड़, मुंबई इंडियंस), इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टन (1.8 करोड़, यूपी वॉरियर्स), ), दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप (1.5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स), यस्तिका भाटिया (1.5 करोड़, मुंबई इंडियंस), शबनिम इस्लाइल (1 करोड़, यूपी वॉरियर्स), ताहलिया मैक्ग्रा (1 करोड़, यूपी वॉरियर्स), रेणुका सिंह (1 करोड़, आरसीबी) हैं।
झारखंड की अश्विनी और इंद्राणी भी हैं WPL का हिस्सा
झारखंड के क्रिकेट फैंस को यह जान कर खुशी होगी कि WPL की झारखंड की दो धुरंधर महिला क्रिकेटर भी हिस्सा हैं। जमशेदपुर की अश्विनी कुमारी और बोकारो की इंद्राणी राय भी पहले WPL में खेलती नजर आयेंगी। अश्विनी कुमारी गुजरात जायंट्स का हिस्सा हैं जिसे गुजरात ने 35 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। आईपीएल नीलामी में अश्वनी कुमारी का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। अश्विनी कुमारी छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेल रही है। इस समय अश्विनी झारखंड क्रिकेट टीम का हिस्सा है। अश्विनी प्रतिभाशाली आलराउंडर हैं। अश्विनी का सपना भारतीय टीम के लिए खेलना है। अश्विनी कुमारी के कोच काजल दास को पूरा विश्वास है कि एक दिन अश्विनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व अवश्य करेगी।
झारखंड क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं, बोकारो की इंद्राणी रॉय तेज-तर्रार बल्लेबाज हैं। फिलहाल वह रेलवे के लिए खेलती हैं। इंद्राणी रॉय विकेटकीपर बल्लेबाज तो हैं ही, वह मध्यम तेज गेंदबाजी भी कर लेती हैं। महेन्द्र सिंह धोनी को अपना क्रिकेट आदर्श मानने वाली इंद्राणी राय का भी सपना भारतीय टीम के लिए खेलना है। बता दें, मई 2021 में, इंद्राणी रॉय इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं। उन्हें एकमात्र टेस्ट, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और महिला ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें शृंखला में खेलने का मौका नहीं मिला। इंद्राणी राय को आरसीबी ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। इंद्राणी वैसे तो प्रोमिसिंग प्लेयर तो हैं ही, लेकिन हाल के दिनों में महिलाओं की झारखंड प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन का लाभ उन्हें मिला और वह बीसीसीआई की नजरों में आ पायीं।
किस टीम में कौन खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू: स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कासत, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, शाइका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राईटन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट
गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, डी हेमलता, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, सुषमा वर्मा, हर्ली गाला, अश्विनी कुमारी , परुणिका सिसोदिया, शबनम एमडी
यूपी वारियर्स: सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, शबनम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मरिज़ैन कप्प, टिटास साधु, एलिस कैपसी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, तान्या भाटिया, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, पूनम यादव , अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मोंडल
यह भी पढ़ें: Jharkhand: टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईए ने जब्त किये 20.65 करोड़