Jharkhand: हजारीबाग के विष्णुगढ़ के कोनार डैम परिसर में मिला बांग्लादेशी डिवाइस लगा गिद्ध

हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ के कोनार डैम में एक गिद्ध पकड़ा गया है। उसकी पीठ पर एक डिवाइस लगा है। डिवाइस में ढाका बांग्लादेश लिखे होने की बात कही जा रही है। यह डिवाइस सेटेलाइट ट्रैकिंग के लिए लगाया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि ढाका के पक्षी विज्ञानियों ने इसकी ट्रैंकिंग करने के लिए यह डिवाइस लगाया होगा। वल्चर पर विशेष काम करने वाले पक्षी विज्ञानी डॉ सत्यप्रकाश बताते हैं कि नेपाल का डिवाइस लगा हुआ वल्चर पहले भी हजारीबाग में दिखा था। हालांकि उसको पकड़ा नहीं गया। यह घायल होने के कारण पकड़ लिया गया है। ग्रामीणों ने इसे वन विभाग को सौंप दिया है। वन विभाग की टीम इसका अध्ययन करने के बाद ही कुछ बता पाएगी। वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः डिवाइस अध्ययन के उद्देश्य से लगाया गया होगा। हालांकि वास्तविक जानकारी छानबीन के बाद ही मिलेगी।

हजारीबाग से सुबोध गुप्ता की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  Jharkhand के माननीय मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण, लिस्ट तैयार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *