Election 2024: छठे चरण में इन सीटों पर डाले जा रहे वोट, कई दिग्गज मैदान में

Voting is being done on these seats in the sixth phase, many big names are in the fray

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात सीटों सहित 8 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोकसभा की सीटों के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा  के  तीसरे चरण के चुनाव में 42 सीटों पर भी वोटिंग चल रही है। छठे चरण में 58 लोकसभा सीटों के 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता  889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में जम्मू- कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट का भी मतदान हो रहा है, बता दें, यहां तीसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। वहीं, ओडिशा विधानसभा की कुल 147 सीटों के चुनाव के तीसरे चरण में 42 सीटों पर मतदान हो रहा है।

छठे चरण में कहां-कहां हो रहा मतदान

  • झारखंड – रांची, धनबाद, गिरिडीह, और जमशेदपुर।
  • बिहार – गोपालगंज (सुरक्षित), महाराजगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सिवान, वैशाली और वाल्मिकीनगर।
  • हरियाणा – अंबाला, भिवानी-महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुडगांव, हिसार, करनाल, कुरूक्षेत्र, रोहतक, सिरसा और सोनीपत।
  • जम्मू-कश्मीर – अनंतनाग-राजौरी।
  • दिल्ली – चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली,उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली।
  • ओडिशा – भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, क्योंझर, पुरी और संबलपुर।
  • उत्तर प्रदेश – इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बस्ती, भदोही, डुमरियागंज, जौनपुर, लालगंज, मछलीशहर, फूलपुर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, और सुल्तानपुर।
  • पश्चिम बंगाल – बांकुड़ा, बिश्नुपुर, घाटल, झारग्राम, कांथी, मेदिनीपुर, पुरुलिया और तामलुक।

कहां-कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में

छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 162,  हरियाणा की 10 सीटों पर 223, बिहार की आठ सीटों पर 86, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए 79, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सात सीटों पर 162, ओडिशा की छह सीटों पर 64, झारखंड की चार सीटों पर 93 और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

छठे चरण में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर

छठे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी गायक एवं भाजपा उम्मीदवार निरहुआ, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

429 सीटों पर समाप्त हो चुकी है चुनावी प्रक्रिया

लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 429 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 102, दूसरे में 88, तीसरे में 94, चौथे में 96 और पांचवें चरण के 49 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराये गये हैं

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: झारखंड की 4 और बिहार की 8 सीट पर मतदान शुरू, दांव पर दिग्गजों की साख

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *