समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

विशाखपत्तनम– बनारस- विशाखपत्तनम वाया रांची आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Visakhapatnam-Banaras-Visakhapatnam via Ranchi summer special train will run from today

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखपत्तनम से बनारस के बीच (वाया – रांची) ट्रेन संख्या 08588/08587 विशाखपत्तनम–बनारस- विशाखपत्तनम समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन संख्या 08588 विशाखपत्तनम–बनारस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), 19 अप्रैल से शुरू होगी। इसके पश्चात 17 मई तक प्रत्येक बुधवार को विशाखपत्तनम से प्रस्थान करेगी | यानी यह ट्रेन कुल 5 ट्रिप करेगी।

इस ट्रेन का विशाखपत्तनम से प्रस्थान बुधवार 12.30  बजे, रायगड़ा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, सम्बलपुर आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, राऊरकेला आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, हटिया आगमन 02.35 बजे प्रस्थान 02.40 बजे, रांची आगमन 02.55 बजे प्रस्थान 03.00 बजे , मूरी आगमन 03.55 बजे प्रस्थान 04.00 बजे, बरकाकाना आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 13.30 बजे प्रस्थान 13.40 बजे, वाराणसी आगमन 16.10 बजे प्रस्थान 16.15 बजे एवं बनारस आगमन गुरुवार 16.30 बजे होगा ।

ट्रेन संख्या 08587 बनारस-विशाखपट्टणम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) की शुरुआत 20 अप्रैल से होगी। इसके पश्चात 18 मई तक प्रत्येक गुरुवार को बनारस से प्रस्थान करेगी | यानी यह ट्रेन कुल 5 ट्रिप करेगी।

बनारस से प्रस्थान गुरुवार 18.00 बजे, वाराणसी आगमन 18.10 बजे प्रस्थान 18.15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 19.00 बजे प्रस्थान 19.10 बजे, गढ़वा रोड आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, बरकाकाना आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:20 बजे,  मूरी आगमन 04.20 बजे प्रस्थान 04.25 बजे , रांची आगमन 05.15 बजे प्रस्थान 05.20 बजे , हटिया आगमन 05.35 बजे प्रस्थान 05.40 बजे, राऊरकेला आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:05 बजे, सम्बलपुर आगमन 11:00 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, रायगड़ा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:15 बजे एवं विशाखपट्टणम आगमन शुक्रवार 20.30 बजे है।

इन ट्रेनों में एसएलआर/डी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 03 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 20 कोच होंगे।

यह भी पढ़ें: मुम्बई लॉन्चिंग के बाद दिल्ली में भी होगा Apple Store, CEO टिम की देश के दूसरे स्थानों के लिए क्या है योजना?

Related posts

रांची लौटने पर सलीमा और निक्की का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री हेमंत ने की इनामों की वर्षा

Pramod Kumar

Women’s World Cup 2022: भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम

Sumeet Roy

JPSC की सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा का जारी किया RESULT, यहां click कर देखें परिणाम

Sumeet Roy