Man Dragged on Car: राजधानी दिल्ली में बीती रात करीब 11 बजे एक कार के बोनट पर एक शख्स खींचने का मामला सामने आया है। बोनट पर लटके शख्स को लेकर कार करीब 2-3 किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ती रही।(Man hangs on to car bonnet) इसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है।कार का ड्राइवर बोनट पर शख्स को देखने के बाद भी कार दौड़ाता रहा।कार का नंबर BR 25 PA 2935 है। कार में सांसद का स्टीकर लगा है। ये गाड़ी बिहार के नवादा से रालोजपा सांसद चंदन सिंह की है। हालांकि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय गाड़ी वो मौजूद नहीं थे। कल शाम ही सांसद चंदन सिंह दिल्ली से पटना लौटे हैं। उन्होंने कहा कि जो उचित कार्रवाई हो, वो करनी चाहिए।सांसद हादसे के वक्त गाड़ी में मौजूद नहीं थे और कार को ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
कैब ड्राइवर है पीड़ित चन्दन
पीड़ित शख्स चेतन के मुताबिक वह एक कैब ड्राइवर है। चेतन ने पुलिस को बताया कि वह एक यात्री को छोड़कर लौट रहा था कि तभी आश्रम के पास पहुंचा तो एक कार ने उसकी कैब को तीन बार हल्की टक्कर मारी जिसके बाद वह गाड़ी से बाहर निकला। चेतन ने कहा कि वह टक्कर मारने वाली कार के सामने खड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने कार चालू कर दी और चेतन गाड़ी की बोनट पर लटक गया।
पीसीआर वालों ने चेतन को बोनट पर लटका देखा
चेतन के मुताबिक वह आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक कार के बोनट पर लटकता रहा (Man hangs on to car bonnet)और उसे रुकने के लिए कहता रहा, लेकिन वह नहीं रुका। वह व्यक्ति नशे में था। तभी रास्ते पीसीआर वालों ने चेतन को बोनट पर लटका देखा तो उन्होंने कार का पीछा किया और आरोपी को रोका।
ये भी पढ़ें : एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में 58 साल बाद भारत ने जीता गोल्ड, चिराग शेट्टी और सात्विक साईं राज ने रचा इतिहास
Man Dragged on Car