समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Vice-President: पीएम मोदी की मौजूदगी में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने किया नामांकन, भाजपा के दिग्गज नेता भी मौजूद

Vice-President: NDA candidate Dhankhar filed nomination in the presence of PM

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

उप राष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। एनडीए द्वारा उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद और नामांकन से पहले जगदीप धनखड ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को सौंप दिया था जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया।

विपक्षी दलों की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को मैदान में उतारा गया है। बता दें, उप राष्ट्रपति पद के लिए 19 जुलाई नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 6 अगस्त को होगा। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

अब तब के देश के उप राष्ट्रपति

·       डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ·       13 मई 1952 से 12 मई 1962
·       डॉ. जाकिर हुसैन ·       13 मई 1962 से 12 मई 1967
·       वी.वी. गिरि ·       13 मई 1967 से 3 मई 1969
·       गोपाल स्वरूप पाठक ·       31 अगस्त 1969 से 30 अगस्त 1974
·       बी डी जत्ती ·       31 अगस्त 1974 से 30 अगस्त 1979
·       एम हिदायतुल्ला ·       31 अगस्त 1979 से 30 अगस्त 1984
·       आर वेंकटरमन ·       31 अगस्त 1984 से 24 जुलाई 1987
·       डॉ. शंकर दयाल शर्मा ·       3 सितम्बर 1987 से 24 जुलाई 1992
·       केआर नारायणन ·       21 अगस्त 1992 से 24 जुलाई 1997
·       श्री कृष्णकांत ·       21 अगस्त 1997 से 27 जुलाई 2002
·       भैरों सिंह शेखावत ·       19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007
·       मोहम्मद हामिद अंसारी ·       11 अगस्त 2007 से 10 अगस्त 2017
·       एम. वेंकैया नायडू ·       11 अगस्त 2017 से अब तक

यह भी पढ़ें: President Election: द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत तो पक्की है, जीत से इतना दूर रहेंगे यशवंत

Related posts

फास्टैग से टोल संग्रह हुआ फास्ट, 2022 में कलेक्शन 46 फीसदी बढ़कर 50,855 करोड़ पहुंचा

Pramod Kumar

JSSC ने लैब असिस्टेंट के पदों पर निकाली बंपर भर्ती 

Manoj Singh

Happy Deepawali: महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा की थाली में रखें ये 61 सामग्री, प्रसन्न होंगी मां

Pramod Kumar