Loco Pilot Ritika Tirkey: टाटानगर स्टेशन से पटना तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की वरिष्ठ सहायक लोको पायलट रितिका तिर्की को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले ‘एट होम रिसेप्शन’ के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है। गणतंत्र दिवस परेड के बाद यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरा मंत्रिमंडल और राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे। झारखंड की पहली आदिवासी लोको पायलट अपना आदर्श राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मानती है और पहली बार राष्ट्रपति महोदय से मिलेगी जो कभी खुश है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिला सशक्तिकरण का जो महाअभियान चल रहा है, भारतीय रेल भी उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारतीय रेल में महिलाओं को बड़ी से बड़ी भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है, जिसे वो सफलतापूर्वक निभा भी रही हैं। टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को चलाने वाली सहायक महिला लोको पायलट ऋतिका के अनुसार स्वदेश में निर्मित इस अत्याधुनिक ट्रेन को चलाने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वे इस वंदे भारत ट्रेन को चलाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। देखा जाए तो एक तरह से वंदे भारत ट्रेन देश में एवं भारतीय रेल में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरी हैं।
झारखंड की रहने वाली ऋतिका ने बताया कि वो एक साधारण परिवार से आती हैं। परिवार में कुल चार भाई-बहन हैं। उनकी स्कूली शिक्षा रांची से हुई है और 12वीं के बाद उन्होंने BIT MESRA, रांची से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने भारतीय रेल के धनबाद डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में नौकरी शुरू की थी। रेलवे में उनकी पहली पोस्टिंग चंद्रपुर, बोकारो में हुई थी। वर्ष 2021 में ऋतिका का ट्रांसफर टाटानगर हो गया और 2024 में उन्हें सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया।रेलवे में सहायक लोको पायलट के रूप में ऋतिका अपनी जिम्मेदारियों से बेहद खुश हैं। और ज्यादा खुश हैं कि हमे 26 जनवरी परेड देखने जाने का मौका मिला है। वहीं टाटानगर एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल ने बताया कि हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है कि हमारे यहां से लोको पायलट रितिका तिर्की को राष्ट्रपति भवन से 26 जनवरी में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं उनके सीनियर अधिकारी भी इस बात की खुशी जाहिर किए कि उनके नीचे काम करने वाली महिला को दिल्ली जाने का निमंत्रण आया है।
ये भी पढ़ें: बोकारो में मुठभेड़ में मारे गए 2 नक्सली, 15 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 और दो इंसांस बरामद
Loco Pilot Ritika Tirkey