न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
योग दिवस (21 जून) में अभी कुछ वक्त है, लेकिन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पर्वतारोहियों ने इससे पहले ही एक दुर्लभ रिकॉर्ड बना डाला है। इन पर्वतारोहियों ने उत्तराखंड हिमालय में 22,850 फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग अभ्यास किया। बता दें आईटीबीपी पर्वतारोही दल पर्वतारोहण अभियान पर है। पर्वतारोहण के दौरान पर्वत के शिखर पर पहुंचने के क्रम में, 14 सदस्यीय आईटीबीपी पर्वतारोहियों ने 1 जून, 2022 के आसपास बर्फ के बीच 20 मिनट तक योग अभ्यास किया। यह इतनी ऊंचाई पर किसी के भी द्वारा योग अभ्यास किये जाने का रिकॉर्ड है। इतनी ऊंचाई पर प्रतिकूल परिस्थितियों में योग करने का अपनी तरह का एक अनूठा रिकॉर्ड है। आईटीबीपी पर्वतारोहियों ने इतनी ऊंचाई पर योग अभ्यास कर लोगों को योगासनों का अभ्यास करके फिट रहने का संदेश दिया। बता दें, आईटीबीपी के जवान लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित भारत-चीन सीमाओं पर विभिन्न ऊंचाई वाली हिमालय पर्वतमालाओं पर विभिन्न योगासन कर योग को बढ़ावा देते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्कों की सीरीज की जारी, दृष्टिबाधितों के लिए 20 रुपये का सिक्का है खास