संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 1009 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-1 के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इनमें से 335 जनरल कैटेगरी, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार हैं। अब इन्हें IAS, IFS और IPS आदि सेवाओं में नौकरी दी जाएगी।
टॉप 10 की लिस्ट
1. शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल
3. डोंगरे अर्चित पराग
4. शाह मार्गी चिराग
5. आकाश गर्ग
6. कोमल पुनिया
7. आयुषी बंसल
8. राज कृष्ण झा
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. मयंक त्रिपाठी
UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून 2024 को ली गई थी. प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मदवारों को मेन्स के लिए बुलाया गया और ये परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर 2024 के बीच कराई गई थी. यूपीएससी 2024 की परीक्षा के लिए इंटरव्यू 17 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। इसकी शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड – बिहार
ये भी पढ़ें : सहायक आचार्य नियुक्तु में 200 पद रिक्त रखने का HC ने दिया आदेश, आखिर क्या है मामला?