न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – बिहार-झारखंड
लखनऊ के इकाना अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ शाम 4.00 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले हैं। लेकिन उनकी कैबिनेट में कौन बनेगा मंत्री और किसका होता पत्ता साफ, इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि इन अटकलों के बीच कुछ नामों पर से भी परदा हटता जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार सुबह अपने सभी भावी मंत्रियों को चाय पर बुलाया था। कुछ विधायकों ने बाहर आकर इसका खुलासा भी किया कि फोन के बाद उन्हें मंत्री पद की शपथ की सूचना दी गई है। परन्तु इतना तय है कि योगी 2.0 सरकार में एक बार फिर दो उप-मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। लेकिन देखना यह दिलचस्प होगा कि ये दो नाम कौन-कौन से होंगे। एक अटकल यह है कि बेबी रानी मौर्य डेप्युटी सीएम बनायी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो केशव प्रसाद मौर्य का पत्ता कट जाएगा। डेप्युटी सीएम के लिए ब्रजेश पाठक के नाम की भी चर्चा गरम है। वैसे डेप्युटी सीएम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। बता दें, 2017 में विधायकों की बैठक में ही खुद योगी ने दो सहयोगी मांगे थे, जिसके बाद केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को डेप्युटी सीएम घोषित किया गया था। परन्तु कुल मिलाकर आज योगी के मंत्रिमंडल में 45-50 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रियों की पूरी लिस्ट रात में ही राज्यपाल को जा चुकी है।
ये हो सकते हैं संभावित मंत्री
दिनेश शर्मा (उप-मुख्यमंत्री), केशव प्रसाद मौर्य (उप-मुख्यमंत्री), बेबी रानी मौर्य (उप-मुख्यमंत्री), नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, जितिन प्रसाद, स्वतंत्रदेव सिंह, श्रीकांत शर्मा, एके शर्मा, सरिता भदौरिया, जयवीर सिंह, मैनपुरी सदर, अदिति सिंह, दयाशंकर सिंह, अपर्णा यादव, शलभमणि त्रिपाठी, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, राम विलास चौहान, डॉक्टर सुरभि, संजय निषाद, वाचस्पति, असीम राय, सुरेंद्र कुशवाहा, नितिन अग्रवाल, पंकज सिंह, सुनील शर्मा, राजेश त्रिपाठी, केतकी, कुंवर ब्रजेश, रामचंद्र यादव रुदौली, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, सूर्य प्रताप शाही, नीलकंठ तिवारी, धर्मपाल सिंह और संदीप सिंह।
यह भी पढ़ें: Birbhum Violence: कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता को दिया जोर का झटका, सामूहिक नरसंहार की होगी CBI जांच