न्यूज डेस्क/समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
समाजवादी पार्टी नेता अनुराग भदौरिया की सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। उनके हजरतगंज स्थित घर पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जायेगी।
कुर्की का नोटिस चिपकाये जाने के सम्बंध में डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ भाजपा नेता हीरो बाजपेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश भी दी गयी, लेकिन वह नहीं मिले। सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं कि अनुराग भदौरिया देश छोड़ कर फरार हो गये हैं।
यह भी पढ़ें: