न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
आज सुबह सात बजे से उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है। इन 55 सीटों के 586 उम्मीदवारों की किस्मत जनता ईवीएम में बंद कर रही हैं। दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड के नौ जिलों की 55 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। ये जिले हैं- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर।
सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा तो भाजपा उम्मीदवारों की है। क्योंकि इन 55 सीटों में से 2017 में भाजपा ने 38 सीटें जीती थीं। समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में 15 और कांग्रेस के खाते में दो सीटें आयी थीं। 2017 में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा की इन 15 सीटों पर जीत में 10 पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे। इस बार के चुनाव में सपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) समेत कई छोटे दलों के गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में हैं।
दूसरे चरण में यूपी के इन दिग्गजों के भाग्य का होना है फैसला
- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (शाहजहांपुर सदर)
- जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (बिलासपुर)
- नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता (बदायूं)
- माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी (चंदौसी)
- धर्म सिंह सैनी (सपा) (नकुड़)
- आजम खान (सपा) (रामपुर सदर)
- अब्दुल्ला आजम (सपा) (स्वार)
यह भी पढ़ें: जरा याद करो कुर्बानी: शहीद 40 वीर सपूतों को नमन! हम शहीदों को नहीं भूले, हमारा बदला ‘नापाकिस्तान’ कभी नहीं भूलेगा