न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शह-मात का खेल जारी है। सपा ने भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य को अपनी पार्टी में शामिल कराने का बड़ा दांव खेला तो उससे बड़ा दांव खेलकर भाजपा ने यूपी से कांग्रेस के बड़े नेता आरपीएन सिंह को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया। बता दें, आरपीएन सिंह झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी थे। आरपीएन सिंह का उन सीटों पर अच्छा-खासा दखल है जहां से स्वामी प्रसाद मौर्य आते हैं। मौर्य के पडनौरा सीट से खड़े होने की चर्चा थी। इन नाते सपा और भाजपा में चुनाव में अच्छा-खासा मुकाबले की यहां उम्मीद बन गयी थी। लेकिन यहां सपा बैकफुट पर आ गयी और स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट को बदल दिया है।
समाजवादी पार्टी ने 3 प्रत्याशियों की एक नयी लिस्ट जारी की है। इसमें सबसे खास स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम है। पार्टी ने उन्हें उनकी परंपरागत पडरौना सीट की जगह कुशीनगर के फाजिलनगर से टिकट दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस तरह सीट बदलने को वजह राजनीति की बदलती हवा है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह की वजह से ही माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट बदली गयी है। उम्मीद है, बीजेपी आरपीएन को पडरौना सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। आरपीएन पडरौना राजघराने से आते हैं और पडरौना तथा आसपास के इलाकों पर उनकी खासी पकड़ है। आरपीएन सिंह कांग्रेस में रहते हुए वर्ष 1996 से लेकर वर्ष 2009 तक 3 बार पडरौना से विधायक रह चुके हैं। 2009 में उन्होंने इस सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्या को हराया भी था।
यह भी पढ़ें: Cabinet Meeting: पीएम मोदी आज देंगे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, मिलेगा 18 महीने से रुका डीए