केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रयागराज महाकुंभ में संतों के साथ लगायी डुबकी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को प्रयागराज पहुंचे और महाकुम्भ में संतों के साथ संगम में डुबकी लगायी। बता दें कि अमित शाह सोमवार पूर्वाह्न 11ः25 बजे प्रयागराज पहुंचे थे, जहां पर एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा योगी कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद अमित शाह संगम तट की ओर रवाना हे। जहां पर उन्होंनें पहले धर्माचार्यों से भेंट की। उसके बाद संतों के ही साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद गृहमंत्री ने अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया।

केंद्रीय गृहमंत्री के साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, जूना अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, योग गुरु बाबा रामदेव सहित अन्य धर्माचार्यों और संतों के साथ स्नान किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भी गृहमंत्री के साथ आस्था की डुबकी लगायी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: यह तो चमत्कार है! 13वीं मंजिल से गिरा 2 साल का बच्चा, शख्स ने लपककर बचायी जान!