गिरिडीह में अनियंत्रित कंटेनर ने 4 को रौंदा, 1 महिला की मौत, 2 बच्चे समेत तीन घायल

giridih accident, giridih

Giridih: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा मोड़ के पास सोमवार सुबह पौने दस बजे के करीब तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने रोड पास कर रहे एक परिवार के चार लोगों को रौंद दिया।

घटना से एक महिला की मौत मौके पर हो गई। एक अन्य महिला समेत दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी है। तीनों का बगोदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक महिला का नाम 55 वर्षीय बुधनी देवी है।

वहीं चमेली देवी, अंकित पंडित औप भूनेश्वर पंडित घायल हुए हैं। मृतक महिला की बेटी चमेली देवी है और जख्मी हुए दोनों बच्चे चमेली देवी के हैं। मृतक व जख्मी का नाम पता नहीं चल पाया है।

लोगों ने हाईवे किया जाम

मृतक महिला व घायल बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पंचायत के दामा गांव के रहने वाले है। आक्रोशित लोगों ने एन एच 19 जाम कर दिया है। बताया गया है कि कंटेनर बगोदर की ओर से डुमरी की ओर जा रहा था।

इसे भी पढें: हेमंत सोरेन जी के लिए खुद वह या कल्पना जी ही झामुमो, निशिकांत दुबे का झामुमो पर पलटवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *