समाचार प्लस
Breaking अंतरराष्ट्रीय फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Ukraine Crisis: सूमी क्षेत्र पर कब्जा कर यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ी रूसी सेना

Russian army marched towards Kiev, the capital of Ukraine after capturing Sumy

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

युद्ध की घोषणा के दूसरे दिन रूसी सेना यूक्रेन में घुस गयी है। खबरों के अनुसार रूसी सेना ने रास्ते में यूक्रेन के सामी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद सेना यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ चली है। कहीं से मदद नहीं मिलने पर भी यूक्रेन महाकाय रूस से अकेला ही जूझ रहा है। रूस की सेना को रोकने के लिए वह भी जवाबी हमले कर रहा है। खबर है कि रूसी सेना को आगे बढ़ने के लिए उसने रास्ते में पड़ने वाला एक पुल उड़ा दिया है। युद्ध के दूसरे दिन अब तक 33 लोगों के मारे जाने की खबर है।

इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के पहले दिन 137 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे दिन भी राजधानी कीव में जोरदार धमाके की आवाजें सुनाई दे रही हैं। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार एंटोन हेराशचेंको ने टेलीग्राम पर बताया है कि कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले फिर से शुरू हुए हो गए हैं।

आज UNSC में  वोटिंग होगी

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, UNSC में वोटिंग होने वाली है। इस बैठक के बाद यूक्रेन पर अभी जो अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, उसके दूर होने की कुछ सम्भावना बनेगी। वहीं नाटो देश भी इमरजेंसी समिट आयोजित करने वाला है।

यह भी पढ़ें: Ukraine Crisis: भारतीय छात्रों का डर से बुरा हाल, दूतावास शरण के बदले दे रहा सलाह

Related posts

Zombie Virus: कोरोना से भी बड़ी महामारी के संकेत! वैज्ञानिकों ने जिंदा किया 48,500 साल पुराना जॉम्बी वायरस

Manoj Singh

Jharkhand Cabinet: 24 प्रस्ताव पारित, राज्य में ओपन यूनिवर्सिटी को मंजूरी

Manoj Singh

बीच समंदर में Ileana Dcruz ने बढ़ाया Internet का पारा, हर एक फोटो पर उड़ेंगे होश

Manoj Singh