न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
रूस ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर हमला कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर ‘सैन्य अभियान’ की घोषणा के साथ रूसी मिसाइलें लगातार यूक्रेन पर गिरने लगी हैं। युद्ध की घोषणा के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी देश ने हस्तक्षेप किया तो उसकी खैर नहीं। हस्तक्षेप करने वाले को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रूसी राष्ट्रपति का यह आपातकालीन संबोधन था। पुतिन ने कहा कि अभियान यूक्रेन को विसैन्यीकरण करने और शासन द्वारा “उत्पीड़न और नरसंहार से पीड़ित” कीव के लोगों की रक्षा के लिए शुरू किया गया है। युद्ध का लक्ष्य उन लोगों की रक्षा करना है जो आठ साल से कीव शासन द्वारा उत्पीड़न और नरसंहार झेल रहे हैं। इसके लिए हम यूक्रेन के विसैन्यीकरण का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों को हथियार डालने के लिए कहा है।
रूसी राष्ट्रपति द्वारा युद्ध की यह घोषणा यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के यह कहने के कुछ घंटों बाद की गयी कि यूक्रेन ने कोई पोज़ नहीं दिया है और न ही रूस के लिए खतरा पैदा करेगा।
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध बंद करने को कहा
उधर व्हाइट हाउस ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि अगर मास्को यूक्रेन पर हमला करता है तो पुतिन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति से “यूक्रेन पर हमला करना” बंद करने और शांति को एक मौका देने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: