न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
रूस का यूक्रेन पर तेज आक्रमण जारी है। भले ही यूक्रेन के लोगों के लिए मुश्किलों का दौर है, लेकिन अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए वे रूसी सेना के खिलाफ खड़े हैं। यूक्रेन के आम लोग भी ऐसा काम कर रहे हैं जिसे वे देश के नायक बन कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूक्रेन के कई नागरिकों के वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो रहे है, और लोग मातृभूमि के लिए उनके जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं। यूक्रेन के एक ऐसे ही शख्स वीडियो वायरल हुआ है जो उसके जज्बे की कहानी बयां कर रहा है।
‘द न्यू वॉयस ऑफ यूक्रेन’ नामक एक न्यूज एजेंसी ने यह वीडियो साझा किया है। इसमें एक शख्स हाथ में बारूदी सुरंग हाथ में लिये हुए सड़क पार करते हुए दिख रहा है, वह सिगरेट भी पी रहा है। वह लैंडमाइन को अपने हाथों में पकड़कर पास के एक सुनसान जंगल में रख देता है। 38 सेकंड की इस क्लिप में उस व्यक्ति का जज्बा दिख रहा है। वह अपने जीवन से बेपरवाह है, लेकिन दूसरे लोगों के जीवन बचाने के लिए उसने यह खतरा मोल ले लिया है।
बर्डियांस्क में इस यूक्रेनी को सड़क पर एक गड्ढा दिखा तो उसने बम निरोधक इकाई का इंतजार नहीं किया। यूक्रेनी सेना के लिए रास्ता साफ करने और लोगों की जिन्दगी बचाने के लिए उसने लैंडमाइन अपने हाथ में ले ली और जंगल में रख आया।
यह भी पढ़ें: Ukraine Crisis: रेस्क्यू करने में भारत सबसे आगे, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, चीन तो हाथ किये खड़े