न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यूक्रेन पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में भारत ने तटस्थ रुख अपनाया। इसकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जमकर तारीफ की है। हालांकि भारत ने यूक्रेन पर रूसी हमले को कभी जायज नहीं ठहराया, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा में निन्दा प्रस्तावों पर वोटिंग से उसने दूरी जरूर बनायी। इसीलिए भारत सरकार के इस रुख़ का रूस ने स्वागत किया है, लेकिन वह भारत की मीडिया से नाराज़ है।
दरअसल, रूस को लगता है कि भारतीय मीडिया सही (रूस के पक्ष में) खबरें नहीं दे रहा है। दूसरी तरफ़ पुतिन भारत की मीडिया से ख़ासा नाराज़ हैं। भारत स्थित रूसी दूतावास ने कहा है कि भारत की मीडिया यूक्रेन संकट को लेकर भारत के लोगों को सही और वस्तुनिष्ठ जानकारी दे। रूस को लगता है कि भारतीय मीडिया यूक्रेन की घटनाओं की सही जानकारी नहीं दे रहा है, खासकर रूस के पक्ष में। रूस को लग रहा है कि भारतीय मीडिया यूक्रेन का पक्ष ले रहे हैं, और सही स्थिति से अवगत नहीं करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ukraine Crisis: बड़े हमले की तैयारी में रूस! सेटेलाइट पिक्चर में दिखा कीव की ओर बढ़ता 60 किमी लंबा रूसी सैन्य काफिला