न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
रूसी राष्ट्रपति के यूक्रेन पर हमले करने की घोषणा के बाद देश की सीमा की ओर बढ़ते टैंकों को देखकर यूक्रेनियनों को अपनी जान बचाने की चिंता सताने लगी है। युद्धग्रस्त देश की सीमा के अंदर घुसे रूसी टैंक उनका सब कुछ तबाह करने के साथ उनकी जान ले लें, इससे पहले, यहां से वे बच निकल जाना चाहते हैं। इसी चिंता में यूक्रेनियन सीमा की ओर भाग रहे हैं। बड़ी संख्या में वाहनों को यूक्रेन की राजधानी कीव से निकलते देखा गया है। तस्वीरें और वीडियो इसके गवाह हैं। यूक्रेनियन को लग रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की मार्शल लॉ के साथ उन्हें वास्तविक युद्ध की उपस्थिति का अनुभव करा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें यूक्रेनियन राजधानी से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे, क्योंकि राजधानी में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं। कई लोग देश से बाहर निकल जाना चाहते हैं कई लोग देश के अन्दर ही अपने लिए सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं। एटीएम के बाहर भी लंबी कतारों में लोग खड़े हैं वे मुसीबत के लिए अपने पास पैसे रख लेना चाहते हैं।
यूक्रेनी लोग कीव के मेट्रो स्टेशन पर लंबी लाइनें लगाये दिख रहे है, क्योंकि वे शहर से भागने के लिए ट्रेनों को पकड़ने की योजना बना रहे थे, जबकि अन्य बस शरण लेने के लिए स्टेशन की ओर जा रहे थे। यूक्रेन में हो रही यूक्रेनियन की दुर्दशा तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar: यूक्रेन से लौटा छात्र तो घर लौटी खुशियां, परिजनों ने ली राहत की सांस