न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
UGC NETट जून 2023 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने तारीख का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने छात्रों को ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डिटेल्स चेक करने की सलाह दी है। UGC NET जून 2023 सत्र की परीक्षा 13 जून से 22 जून 2023 तक चलेगी। प्राप्त जानकारी के लिए UGC NET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मई 2023 से शुरू हो सकती है। वहीं, दिसंबर 2022 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रोसेस 17 जनवरी 2023 तक चलेगा। परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी।
UGC NET के लिए क्या है पात्रता?
UGC NET परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एमए, एमएससी, एमटेक, एमबीए या इसके समकक्ष की डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची रिम्स की सुरक्षा होम गार्ड्स के हवाले, सिक्योरिटी गार्ड्स की छुट्टी