समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

इंफाल एयरपोर्ट के पास उड़ता नजर आया यूएफओ! राफेल लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान…

UFO seen flying near Imphal Airport! Rafale fighter plane took flight

मणिपुर की राजधानी इंफाल में आसमान में यूएफओ देखे जाने का दावा किया गया। यह घटना रविवार की है। इस रहस्यमयी वस्तु के देखे जाने के बाद भारतीय वायुसेना अलर्ट हो गया। राफेल लड़ाकू विमानों ने इस यूएफओ का पता लगाने के लिए उड़ान भरी। हालांकि इस रहस्यमयी वस्तु के बारे में अभई तक कुछ पता नहीं चल सका है। कथित यूएफओ देखे जाने के चलते इंफाल एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं काफी देर तक बाधित रही थीं। वायुसेना इस रहस्यमयी वस्तु के बारे में अब भी खोजबीन कर रही है।

वायुसेना का इस विषय में कहना है कि इंफाल एयरपोर्ट के ऊपर यूएफओ देखे जाने का वीडियो होने का भी दावा किया जा रहा है। वायुसेना और संबंधित जांच एजेंसी इसकी जांच कर रही हैं। वायुसेना ने कहा कि यूएफओ की सूचना मिलते ही एयर डिफेंस प्रतिक्रिया के तहत लड़ाकू विमानों को रवाना किया गया। लड़ाकू विमानों ने पश्चिम बंगाल के हाशीमारा एयरबेस से लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी थी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: WC 2023 के बाद आईसीसी ने चुनी विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम, रोहित शर्मा कप्तान, टीम में छह भारतीय