उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देश भी न सिर्फ महाकुंभ में रुचि दिखा रहे हैं, बल्कि गूगल पर इसको सर्च कर जानकारियां भी हासिल कर रहे हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से लोग खिंचे चले आ रहे हैं और पवित्र संगम में डुबकी लगाकर अपने आप को धन्य मान रहे हैं।
महाकुंभ में गुरुवार को 10 देशों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। वह महाकुंभ का चकाचौंध देख हैरान रह गया। विदेशी मेहमानों ने साधु-संतों से भी मुलाकात की। इन विदेशी मेहमानों की टीम में यूएई की एक मुस्लिम महिला भी आयी थी। महाकुंभ का आयोजन देख वह भावुक हो गयी। मुस्लिम महिला ने न सिर्फ आयोजन की बल्कि आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।
महाकुंभ का दौरा करने यह विदेशी महिला सैली एल अजाब अकेली हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात से आई हैं। महाकुंभ को देख वह आश्चर्यचकित रह गईं. उन्होंने इस आयोजन को दुनिया में एकता का संदेश बताया। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह मध्य-पूर्व से भारत आई हैंष महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत आयोजन है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। सैली एल अजाब ने महाकुंभ के धार्मिक महत्त्व और भारतीय संस्कृति के बारे में भी समझा। उन्होंने महाकुंभ आयोजन को लेकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार