समाचार प्लस
Breaking खेल फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

U-19 One-Day Challenger Trophy: 3 नवम्बर से शुरू हो रहा टूर्नामेंट, 56 खिलाड़ियों में झारखंड का एक भी नहीं

U-19 One-Day Challenger Trophy: Not a single player from Jharkhand among 56 players

झारखंड के महेन्द्र सिंह धोनी, ईशान किशन, सौरभ तिवारी टीम इंडिया के लिए धूम मचा चुके हैं। ईशान किशन तो इस समय विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं। लेकिन लगता है झारखंड के खिलाड़ियों में अब वह बात नहीं रही जो बीसीसीआई के अधिकारियों को आकर्षित कर सके। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है, क्योंकि 3 नवम्बर से पुरुषों की अंडर-19 वन-डे चैलेंजर ट्रॉफी 2023 गुवाहाटी में शुरू हो रही है। टूर्नामेंट भारत की चार टीमों के बीच खेला जायेगा। चारों टीमों को मिलाकर कुल 56 खिलाड़ियों का चयन सभी राज्यों से हुआ है, लेकिन किसी भी टीम में झारखंड का कोई भी खिलाड़ी नहीं है। तो क्या यह मान लिया जाये की झारखंड की नयी पौध में प्रतिभा की कमी हो गयी है? ये सभी खिलाड़ी चैलंजर ट्रॉफी की किसी भी टीम का हिस्सा बनने के लायक आवश्य हैं, फिर भी झारखंड के एक भी खिलाड़ी का टीम में नहीं होना आश्चर्य पैदा करता है।

किस राज्य से कितने खिलाड़ी

महाराष्ट्र- 7, मुम्बई- 6, तमिलनाडु- 5, उत्तर प्रदेश– 4, हैदराबाद- 4, राजस्था- 3, हिमाचल- 3, छत्तीसगढ़-3, विदर्भ- 2, बड़ौदा- 2, मध्य प्रदेश- 2, गुजरात- 2, पंजाब- 2, ओडिशा- 2, सौराष्ट्र- 1, बिहार- 1, केरल- 1, बंगाल- 1, दिल्ली- 1 और हरियाणा- 1. कुल 56 खिलाड़ियों का चयन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए किया गया है।

टीमें इस प्रकार हैं
  • भारत ए– अर्शिन कुलकर्णी (विकेटकीपर), एस.ए. यादव, इनेश महाजन, संयोग भागवत, राज लिम्बानी, उमर खान, सौम्य कुमार पांडे (कप्तान), अंश गोसाई, मोहम्मद अमान, रोनित पटेल, किरण चोरमले, माधव प्रसाद, सोहन जमाले , निशिथ पै।-
  • भारत बी- मुशीर खान (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अरवेल्ली अवनीश राव, आराध्या शुक्ला, प्रवल प्रताप सिंह, वी.एस. कार्तिक मणिकंदन, वरुण सिंह भुई (विकेटकीपर), मोहम्मद अली, गोविंद पाई, दिग्विजय पाटिल, आंद्रे सिद्धार्थ, विकास शर्मा, साहिल शर्मा, युधाजीत गुहा।
  • भारत सी- आदर्श सिंह (विकेटकीपर), यशु प्रधान, धीरज गौड़, नमन तिवारी, प्रथम माहेश्वरी, मुरुगन अभिषेक, पी विग्नेश, सचिन धस, प्रथम जाचक, कार्तिक, प्रियांशु मोलिया (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू, निशांत एस, प्रेम।
  • इंडिया डी- रुद्र मयूर पटेल, साहिल पारख, अनुराग कवाडे, धनुष गौड़ा, दीपेंद्र सिंह, लक्ष्य शेरावत, धीरज गौड़ा (विकेटकीपर), उदय सहारन (कप्तान), मनन भट, नुटुन, विकल्प तिवारी, आशीर्वाद स्वैन, श्रीराज पटनायक, जयंत गोयत.
राउंड रोबिन आधार पर खेली जायेगी प्रतियोगिता

टूर्नामेंट एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा। उसके बाद तीसरे-चौथे स्थान के लिए नॉकआउट मैच होगा। पूरी प्रतियोगिता गुवाहाटी के दो स्थानों पर खेली जायेगी जिसमें कुल सात मैच खेले जाएंगे।

कार्यक्रम
  • 3 नवंबर, 2023: राउंड 1 – भारत ए बनाम भारत बी – ग्राउंड 1
  • 3 नवंबर, 2023: राउंड 1 – इंडिया सी बनाम इंडिया डी – ग्राउंड 2
  • 5 नवंबर, 2023: राउंड 2 – भारत ए बनाम भारत डी – ग्राउंड 2
  • 5 नवंबर, 2023: राउंड 2 – इंडिया सी बनाम इंडिया बी – ग्राउंड 1
  • 7 नवंबर, 2023: राउंड 3 – भारत ए बनाम भारत सी – ग्राउंड 1
  • 7 नवंबर, 2023: राउंड 1 – इंडिया बी बनाम इंडिया डी – ग्राउंड 2
  • 9 नवंबर, 2023: तीसरे-चौथे स्थान के लिए मैच (ग्राउंड तय नहीं)

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: करवा चौथ से पहले जान लें पूजन-विधि और पूजा में क्या-क्या लगती है सामग्री