समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर मनोरंजन

Oscars 2023 में भारत को दो कामयाबी, RRR के ‘नाटु-नाटु’ को ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड

Two successes for India at Oscars 2023, Original Song Award for 'Natu-Natu'

द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भी जीता बेस्ट शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर

 

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

ऑस्कर 2023 से भारत को बड़ी और दोहरी कामयाबी मिली है। सबसे पहले भारत की नॉमिनेटेड ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ का बेस्ट शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर मिला। लेकिन सबसे बड़ी कामयाबी राजामौली की RRR  के ‘नाटु नाटु’ गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला है। अलग-अलग कैटेगरी में इस साल तीन भारतीय फिल्में नॉमिनेटेड थीं भारतीय समयानुसार 13 मार्च की सुबह एकडेमी अवार्ड्स की घोषणा की गयी है।

भारत को दूसरा ऑस्कर फिल्म RRR के गाने नाटु-नाटु को मिला। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटु नाटु ने बाजी मारी है। इससे पहले गुनीत मोंगा को उनकी द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Whisperers) के लिए Best Documentary Short Film का ऑस्कर मिला। इस जीत के बाद गुनीत ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हमने अभी-अभी भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर जीता है! दो महिलाओं ने ऐसा किया! मैं अभी भी कांप रही हूं।

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू ऑस्कर जीतना सभी देशवासियों के लिए गौरव का पल है। खास बात ये है कि इस कैटेगरी में ये अवॉर्ड हासिल करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म है। इससे पहले भी आरआरआर कई विश्वस्तरीय अवार्ड में अपना परचम लहरा चुकी है जिसमें ग्लोबल अवॉर्ड में भी फिल्म कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।

वहीं, इससे पहले भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड मिला। इस फिल्म को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है।

 

नाटु नाटु की सफलता पर प्रधानमंत्री ने कहा- ‘अद्वितीय’

आरआरआर के नाटु नाटु सांग की सफलता पर प्रधानमंत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।  पीएम ने फिल्म निर्माताओं को बधाई देते हुए कहा है कि यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नाटू नाटू की लोकप्रियता वैश्विक है। भारत इस उपलब्धि पर प्रफुल्लित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें: लालू का एक लाल बचा था ‘आरोपों’ से, तेजप्रताप ने किया कौन-सा ‘घोटाला’, लगा कौन-सा इल्जाम!

Related posts

2022 में भारत और पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, इस बार महामुकाबले में वूमेंस टीम इंडिया

Pramod Kumar

Ranchi : सीएम Hemant Soren ने की फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा, कहा-कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम करें स्मूद, तय समय में पूरा हो काम

Manoj Singh

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 22 YouTube Channels को किया ब्लॉक, 4 पाकिस्तान से जुड़े

Manoj Singh