12 मार्च को दो सहेलियां निकली थीं घर से, हो गयीं लापता, परिजन बता रहे कुछ और कहानी! (Video)

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के प्रवक्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव से दो लड़कियां पिछले 12 मार्च से लापता हैं। गांव के विजय ठाकुर की बेटी वर्षा कुमारी और रामपुकार भगत की बेटी सोनम कुमारी लापता हैं। सोनम 12 तारीख को कम्प्यूटर सीखने की बात कह घर से निकली थी, वहीं वर्षा ने घर में कहा था कि एक सहेली का जन्मदिन है, वहीं जा रही है। इसके बाद से दोनों लापता हो गयी हैं। परिजनों ने खोजबीन के बाद परबत्ता थाने में मामला दर्ज कराया। पिछले 15 दिनों से दोनों की कोई खोज-खबर नहीं है। फोन बन्द आ रहा है। इस बीच परिजनों से बात करने पर जो बातें निकल कर सामने आयी है, वह दोनों के बीच ‘आकर्षण’ को दर्शा रहा है। यानी समलैंगिकता की कहानी को बयां कर रहा है।

दरअसल सोनम बचपन से लड़के के तरह रहती थी। लड़कों जैसे शौक, रहन-सहन थे, लेकिन लड़के पसंद नहीं थे। लड़कियों में आकर्षण था। वहीं वर्षा को भी लड़कियों से आकर्षण था, पिछले 7 मार्च को वर्षा की शादी हुई थी, जहां तीन दिनों तक सोनम ने आना-जाना किया उसके बाद उदास सी रहने लगी। जब वर्षा दो दिन बाद ससुराल से वापस आ गयी तो उसके बाद ससुराल नहीं जाने की बात कहने लगी। वर्षा ने सोनम को पैसे भी ट्रांसफर किये थे। सोनम से वर्षा को गिफ्ट भी ऐसे दिये थे जो आम तौर पर प्रेमी जोड़ा एक दूजे को देते हैं। हांलाकि पूरा मामला क्या है यह दोनों की बरामदगी के बाद ही साफ हो सकेगा। इधर दोनों के परिजन परेशान और हताश हैं। पुलिस दोनों की बरामदगी को लेकर हाथ-पांव मार रही है।

न्यूज डेस्क/समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: IPL के 18वें साल में RCB की 18 नं. जर्सी करेगी कमाल, CSK हमेशा रहा है भारी