Tribute to Bhupendra Singh: दिग्गज गजल गायक भूपिंदर सिंह (Bhupendra Singh) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से वह कई बीमारियों का सामना कर रहे थे, उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन भी था।
भूपेंद्र सिंह और मिताली सिंह की जोड़ी ने कई लोकप्रिय गाने गाए
अपने पांच दशक लंबे करियर में, सिंगर भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों जैसे मोहम्मद रफी, आरडी बर्मन, लता मंगेशकर, आशा भोंसले और बप्पी लाहिड़ी के साथ काम किया था। भूपेंद्र सिंह और मिताली सिंह जोड़ी ने कई लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें ‘दो दीवाने शहर में’, ‘नाम गम जाएगा’, ‘कभी किसी को मुक्कम्मल’ और ‘एक अकेला इस शहर में’ शामिल हैं।

‘दम मरो दम… और ‘चुरा लिया है दिल को…’ गाने पर छेड़ी थी गिटार की धुन
भूपेन्द्र सिंह (Bhupendra Singh) राहुल देव बर्मन के ऑर्केस्ट्रा में भी शामिल थे और दम मारो दम सहित अपने कई लोकप्रिय गीतों के लिए गिटार भी बजाया था। वह आरडी बर्मन के अच्छे दोस्त थे। बहुत कम ही लोगों को मालूम होगा कि दम मरो दम और ‘चुरा लिया है दिल को…गाना जिसे आरडी बर्मन ने कंपोज़ किया था, की गिटार पर धुन बजायी थी ,जिसे सुन आज भी युवाओं के पांव थिरकने को मजबूर हो जाते हैं।

घर में अपने पिता से ही गिटार सीखा था
भूपिंदर सिंह को बचपन से ही संगीत का शौक था। उन्होंने घर में अपने पिता से ही गिटार सीखा था और म्यूजिक को लेकर उनकी तालीम घर में ही हुई। बाद में वह दिल्ली चले गए और ऑल इंडिया रेडियो में बतौर गिटारिस्ट और सिंगर का काम करने लगे।
संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें पहला ब्रेक दिया था
साल 1964 में भूपिंदर सिंह को अपना पहला बड़ा ब्रेक मिला था। संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें पहला ब्रेक दिया और इसके बाद उन्होंने कभी पलटकर नहीं देखा। भूपिंदर सिंह ने न सिर्फ तमाम मशहूर गजलें गाईं बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों में भी बेहद यादगार गाने गाए। उन्होंने धर्मेंद्र से लेकर अमिताभ बच्चन तक की फिल्मों में आवाज दी थी।
गुलजार की फिल्मों में कई लोकप्रिय गाने गाए
भूपिंदर ने गुलजार की फिल्मों में कई लोकप्रिय गाने गाए। इनमें से कुछ गानों में मौसम का “दिल ढूंढता है”, “नाम गुम जाएगा” और “एक अकेला इस शहर में” शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : हरियाणा के नूंह में खनन माफियाओं ने डीएसपी को डंपर से कुचला, अवैध खनन की जांच करने पहुंचे थे डीएसपी सुरिन्दर सिंह