बिरसा मुंडा के जयंती अवसर पर श्रद्धांजलि देने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में कई बड़े बदलाव किये गये हैं। पीएम मोदी अब 14 नवम्बर को शाम में ही रांची आ रहे हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रात 8.10 बजे पहुंचने के बाद रोड शो करते हुए राजभवन पहुंचेंगे। पहले उनका रांची आने का कार्यक्रम 15 नवम्बर को निर्धारित था। 15 नवम्बर को रांची आने के बाद वह हवाई अड्डे से ही सीधे खूंटी चले जाते और उलिहातू में बिरसा की जन्म-स्थली पर जाकर धरती आबा को श्रद्धांजलि देते और बिरसा के वंशजों के साथ मुलाकात करते, फिर खूंटी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते। लेकिन अब जो नया कार्यक्रम सामने आया है, उसमें पीएम मोदी 14 नवम्बर को ही रांची आ रहे हैं। रांची के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर रांची में उनका रोड शो भी होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
खूंटी में 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से उलिहातू जायेंगे जहां करीब 10:30 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक आवास में उनके परिजनों से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11:10 बजे खूंटी पहुंचेंगे। जहां आदिवासी स्थानीय कलाकार उनका परंपरागत तरीके से स्वागत करेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे झंडा दिखाकर विकसित भारत यात्रा को रवाना करेंगे। 11: 45 से पीवीटीजी मिशन और पोर्टल लांच पर शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। पीएम 11: 50 बजे योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। 11:55 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाषण होगा। मध्याह्न 12:00 बजे प्रधानमंत्री जनसभा को सम्बोधित करेंगे। अपराह्न 12:30 बजे प्रधानमंत्री रांची के लिए उड़ान भरेंगे। रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
2019 में भी प्रधानमंत्री तय कार्यक्रम से एक दिन पहले पहुंचे थे रांची
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए रांची आगमन का कार्यक्रम भी बदला था। प्रधानमंत्री को 24 अप्रैल को रांची आना था, लेकिन एक दिन पहले 23 अप्रैल को रांची पहुंचे थे। 23 अप्रैल को पीएम ने भव्य रैली का आयोजन किया था। एयर पोर्ट से निकल पर पीएम ने बिरसा चौक में भगवान बिरसा को माल्यार्पण किया। फिर वहां से रोडशो करते हुए राजभवन पहुंचे। सड़क के दोनों किनारे हजारों की भीड़ एकत्र थी और पीएम ने खुली कार में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद 24 अप्रैल को
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: हर्षोल्लास के साथ बीती दीपावली, अब भक्ति आस्था वाली, 17 नवम्बर से शुरू हो रहा चार दिवसीय छठ महापर्व